नैनपुर से बालाघाट सड़क मार्ग पर सिविल अस्पताल के पास शुक्रवार देर रात एक तेंदुआ देखा गया। बालाघाट से नैनपुर लौट रहे एक व्यवसायी ने सिविल अस्पताल और फॉरेस्ट गेट के पास सड़क किनारे तेंदुए को देखा। व्यवसायी ने सतर्कता बरतते हुए अपनी गाड़ी रोक दी, और सुरक्षित दूरी से तेंदुए का वीडियो बना लिया। जो शनिवार 9 बजे से सोशल् मीडिया पर वायरल हो रहा है।