सोनभद्र के बीजपुर रेनुकूट मार्ग पर नेमना के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कामघट्टी, थाना बभनी निवासी 30 वर्षीय सलमान पुत्र यूसुफ के रूप में हुई है। वह एनटीपीसी रिहंद परियोजना से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहा था। नेमना के पास उसकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।