जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष राजेश नागर के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे चक 3 ई छोटी की विभिन्न कॉलोनियों के नागरिकों ने पानी की समस्या को लेकर पीएचईडी के अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। सिद्धु कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, साधु कॉलोनी, नागौरी कॉलोनी, रामलाल कॉलोनी आदि कॉलोनियों में आए दिन पानी नहीं।