छतरपुर नगर: छतरपुर में रामनवमी शोभायात्रा: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से निगरानी, सीएसपी ने दी जानकारी
श्री रामनवमी के अवसर पर निकल रही भव्य शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 27 मार्च दोपहर करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना रोकने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।