उज्जैन शहर: रेलवे स्टेशन पर मिला 15 वर्षीय गुमशुदा इंदौर निवासी बालक, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
उज्जैन में पुलिस की सतर्कता से गुमशुदा बालक सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। थाना देवासगेट पुलिस को 31 मार्च की रात रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गश्त के दौरान एक 15 वर्षीय बालक संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना पता सीरपुर तालाब, इंदौर बताया। जांच में पता चला कि बालक थाना चंदन नगर में दर्ज गुमशुदगी/अपहरण प्रकरण से संबंधित है। पुलिस ने तत्काल सूचना देकर वैध