रुधौली: करंट की चपेट में आने से युवक की झुलस कर मौत महुली कस्बे में सोमवार की सुबह हुई घटना से माहौल गमगीन
Rudhauli, Basti | Jun 24, 2024 करंट की चपेट में आने से युवक की झुलस कर मौत - महुली कस्बे में सोमवार की सुबह हुई घटना से माहौल गमगीन हैंडपंप में मोटर के सहारे उतरा करंट, नहाते समय चपेट में आया युवक महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी 21 वर्षीय युवक की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। युवक को मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं कस्बे में मातम का माहौल छा गया