नरपतगंज: महेशपट्टी के समीप बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, बाइक चालक घायल
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बाबूवान पंचायत के महेशपट्टी के समीप बुधवार को बाइक की ठोकर से 5 वर्षीय बच्ची का मौत हो गया। वही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया।