बैरिया अंचल क्षेत्र के दक्षिणी पटजीरवा पंचायत अंतर्गत झौआ टोला गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से शुक्रवार के साम करीब चार बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आधा दर्जन से अधिक लोगों के घर इसकी चपेट में आ गए। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी।