मुरादाबाद: पूर्व सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने आजम खां को लेकर दिया बयान, सपा सांसद रुचि वीरा पर किया हमला
सपा के पूर्ण सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने आजम खां को लेकर बयान देते हुए कहा कि अगर आजम खां कहते है कि उन्होंने मेरा टिकट नहीं कटवाया तो सपा की संसद रुचि वीरा क्यों हर जगह कहती फिरती है कि उनका टिकट आजम खान दिलवाया है तभी वह मुरादाबाद में चुनाव जीती है आप कौन झूठ बोल रहा है कौन सच बोल रहा है इसमें मैं क्या बता सकता हूं मगर मैं आजम खान साहब की बहुत इज्जत करता हूं।