आरा: मिथुन हत्याकांड और जेडीयू नेता को गोली मारने के मामले में कोर्ट ने दो को आजीवन कारावास की सजा दी
Arrah, Bhojpur | Nov 28, 2024 चर्चित प्रॉपर्टी डीलर मिथुन हत्याकांड में कोर्ट का आया फैसला। दो आरोपियों को सुनाया गया आजीवन कारावास की सजा। बता दें कि 27 सितंबर 2020 को जगदेव नगर में मिथुन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साथ में मौजूद रहे जदयू नेता प्रिंस बजरंगी को भी गोली मारी गई थी। इस मामले में सुमन राय और चंदन राय को आजीवन कारावास और 25 हजार आर्थिक दंड की सजा दी गई है।