सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया में बुधवार की शाम 5 लगभग तेज रफ्तार ट्रक ने एक आल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन गोहपारू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।