रायडीह प्रखंड के अरंडा गांव निवासी सुरेश सिंह की 5 वर्षीय बेटी कीर्ति कुमारी पुआल के गांज से नीचे जमीन पर गिर गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा अपनी कुछ सहेलियों के साथ खलिहान में रखे पुआल के गांज में खेल रही थी। इसी क्रम में वह नीचे जमीन पर गिर गई जिससे उसका एक हाथ टूट गया।