शामली: शामली के लोहा व्यापारी से स्क्रैप बेचने के नाम पर ₹1.5 लाख से अधिक की ठगी, पीड़ित ने SP से की शिकायत
Shamli, Shamli | Mar 13, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2 बजे शामली के मोहल्ला लाहौरी गेट निवासी लोहा व्यापारी अजीम ने पुलिस कार्यालय शामली पहुंचकर मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी अतीक अहमद नाम के व्यक्ति पर स्क्रैप बेचने के नाम पर ₹1.5 लाख से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। SP ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।