डुंडा: उत्तरकाशी जनपद में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास मद का पैसा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में लगाया जाएगा
मंगलवार को दोपहर डेढ बजे डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक ली। बैठक न्यास मद से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दो करोड़ 80 लाख की धनराशि देने का निर्णय लिया गया। जिले में प्राथमिक विद्यालयों के 12 कलस्टरों का प्रथम चरण के लिए चयनित किए गए। इन विद्यालयों के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी।