राजाखेड़ा: चौथ कुश्ती दंगल को लेकर कमेटी की बैठक हुई, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, श्रद्धांजलि सभा के साथ होगा दंगल
राजाखेड़ा में ऐतिहासिक चौथ कुश्ती दंगल को लेकर कमेटी की हुई बैठक, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, श्रद्धांजलि सभा के साथ आयोजित होगा दंगल धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में होली के बाद आने वाले चौथ को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कुश्ती दंगल को लेकर रविवार को पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में दंगल कमेटी की बैठक आयोजित की गई,