गोड्डा: मेघी गांव में सर्पदंश से किशोरी गंभीर, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Sep 24, 2025 बुधवार की सुबह बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मेघी गांव में घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी को साँप ने डंस लिया। घरवाले उसे लेकर सीएचसी गए जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है ।पीड़िता का नाम महिमा मोहली है। उसकी स्थिति पहले गंभीर थी लेकिन वर्तमान में ठीक है। डॉक्टर ने कहा गुरुवार की सुबह डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।