गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झाखरा ग्राम निवासी बीएमपी जवान की मौत मुजफ्फरपुर सड़क दुर्घटना में हो गई। झाखरा गांव निवासी शिवपूजन सिंह के 38 वर्षीय पुत्र राणा प्रताप सिंह जो बीएमपी पुलिस में कार्यरत थे। मुजफ्फरपुर में उनकी कंपनी ठहरी हुई थी। जहां सोमवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अपने बाइक से जा रहे थे इस दौरान किसी अज्ञात वाहन से ठोकर लगी।