संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत रेपुरा गांव के समीप अज्ञात गाड़ी की चकमा से बिहार पुलिस का जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इसके बाद जख्मी हालत में इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जख्मी जवान का इलाज किया गया है। घटना के संबंध में जख्मी जवान के द्वारा जानकारी दी गई कि वह बाइक से पटना जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया है।