ब्यौहारी: देवलौंद के सेझहरी मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, दो बच्चों की मौत, माता-पिता घायल
देवलौंद थाना क्षेत्र के सेझहरी मोड के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें बाईक में बैठे दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई है, माता-पिता बुरी तरीके से जख्मी हुए हैं ,अज्ञात वाहन ने बाईक सवारो को कुचला है। दोनो घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक बच्चों और घायलों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।