झांसी: केंद्रीय विद्यालय के पास बारिश के कारण पेड़ गिरा, राहगीरों को हुई आवागमन में परेशानी
Jhansi, Jhansi | Jun 25, 2025 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के पास भारी बारिश के कारण एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान कोई भी राहगीर या वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।