झांसी: 30 मिनट की बारिश में तालाब बनीं डडियापुरा और ओरछा गेट की सड़कें, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Jhansi, Jhansi | Jun 25, 2025 झांसी महा नगर में महज 30 मिनट की मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया। तेज बारिश के कारण हुए जलभराव से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। डडियापुरा समेत इलाइट चौराहा, पुलिया नंबर 9, ओरछा गेट, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, मिनर्वा चौराहा और सदर बाजार जैसे व्यस्ततम इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया।