कोलगवां: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पीटा, पीड़ित पति पहुंचा थाने
कोलगवां के सिद्धार्थ नगर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ योजना बनाकर अपने ही ब्याहता पति के साथ मारपीट कर दी । मारपीट के पीछे प्रेम प्रसंग को रोकना टोकना बताया जा रहा है । बुधवार की दोपहर 2 बजे पीड़ित पति आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।