उन्नाव पुलिस ने शुक्रिया सुबह 11 बजे चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कल्याणी तिराहा पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान, निवासी बांगरमऊ बताया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। जांच में मोटरसाइकिल हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र से चोरी की निकली।