देवघर उपायुक्त के निर्देश पर जिले में थैलीसीमिया मरीजों को नियमित रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मधुपुर अंचल कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार और अंचल अधिकारी यामुन रविदास ने संयुक्त रूप से किया यह शिविर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।