नालंदा जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन नगरी राजगीर में आयोजित सात दिवसीय राजकीय मकर मेला का शुभारंभ बुधवार की सुबह 11:30 बजे के करीब भव्य रूप से किया गया। मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख