गोरखपुर: गीता प्रेस में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे शिया धर्मगुरु ने देश में फैलते नफरत पर जाहिर किया अफसोस
शिया धर्मगुरु मौलाना यासब अब्बास ने देश में फैलते हुए नफरत और नफरती भाषण के खिलाफ अफसोस जाहिर किया। गोरखपुर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।इसलिए उन पर भी कटाक्ष करना कतई जायज नहीं है। नफरती भाषण देने वाले लोग छोटी पब्लिकसिटी के लिए यह काम करते हैं।