दुधि: कोलिनडुबा में महिला का शव राष्ट्रीय राज्यमार्ग-39 किनारे पड़ा मिला, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलिनडुबा में दोपहर क़रीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे महिला को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा था, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।