रमकंडा: गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी जुलूस के दौरान बवाल, पत्थरबाजी में कई घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में रामनवमी के मौके पर गुरुवार महाअष्टमी की देर शाम निकाले गए जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, वहीं कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का