बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के क्रेडिट ऑफिसर की संदिग्ध मौत
बख्तियारपुर रेलवे गुमटी के पास स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में कार्यरत क्रेडिट ऑफिसर विकास कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सहकर्मी ने बताया की प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात में सभी लोग कमरे में सोने चले गए। अगले दिन बुधवार की सुबह 6 बजे सभी को जगाया लेकिन ये नहीं उठा तब उन्हें आननफानन में इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।