बकानी: बकानी के कुंडीखेड़ा बालाजी धाम पर लोधा समाज की बैठक में छात्र संघ जिलाअध्यक्ष का चेक किया गया चुनाव
बकानी के कुंडीखेड़ा बालाजी धाम पर लोधा समाज की बैठक आज गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम लोधा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष ने आगामी 16 अगस्त को अवंती बाई लोधा की जयंती मनाने के बारे में चर्चा की,साथ ही पूर्व छात्र संघ जिला अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर छात्र संघ समिति की ओर से विनोद लोधा मोतीपुरा को निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनाया गया।