चक्की: चक्की के थानाध्यक्ष को गाजे-बाजे के साथ विदाई दी गई, उमड़ा जनमानस
Chakki, Buxar | Sep 19, 2025 चक्की थाने के थानाध्यक्ष रहे अमरेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की शाम 5 बजे हुआ। इस दौरान गाजे बाजे के साथ पुलिस अधिकारी को विदाई दी गई। लोगों ने कहा कि अमरेश कुमार पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध का उदाहरण रहे। थानाध्यक्ष रहे अमरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की रणनीति अपनाते हुए काम किया।