इटावा: भरथना इलाके में जमीनी विवाद में मां-बेटे की हत्या के मामले में चार को मिली आजीवन कारावास की सजा
Etawah, Etawah | Feb 7, 2026 भरथना के गांव ढुलबजा में करीब ढाई साल पूर्व जमीनी विवाद के चलते मां बेटे की गोली व फावड़ा मारकर हत्या किए जाने की मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को तीन चचेरे भाईयों सहित चार लोगों को हत्या का दोषी पाया। दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने उन पर 24-24 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया।