मिश्रिख: मिश्रीख में घर में पटाखा दगाते समय हुआ जोरदार धमाका, एक बच्चे का हाथ फटा, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के मिश्रीख के इलाके में घर में दीपावली के पर्व पर पटाखा दगाते समय जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है धमाका इतना जोरदार था कि पटाखा दगाने वाले बच्चे का हाथ भी दग गया था। गंभीर अवस्था में घायल होने पर बच्चे को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।