गगरेट: गगरेट के प्रमुख कपड़ा व्यापारी रितेश पुरी का अकस्मात निधन
Gagret, Una | Sep 20, 2025 गगरेट कस्बे के प्रमुख कपड़ा व्यापारी रितेश पुरी का शनिवार सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। रितेश पुरी 46 वर्ष के थे। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहाँ उपचार प्राप्त करने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। रितेश के निधन पर विधायक राकेश कालिया, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक जताया है।