सीकर: धोद पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का किया खुलासा, मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी और उसकी साथी को गिरफ्तार किया
Sikar, Sikar | Sep 16, 2025 सीकर जिले की धोद पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप गैंग का खुलासा किया। मंगलवार रात 8:00 बजे पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी रामकरण ने 30.8.2025 को मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फनी ट्रैप की मास्टर माइंड रेणुका चौधरी और उसकी एक साथी सुभीता को गिरफ्तार कर लिया।