भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार दोपहर 12 बजे कर्णपुरा स्थित मिडवे होटल में अभिनंदन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मीडिया प्रतिनिधियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजन भाजपा जिला मंत्री शालिनी बैसखियार ने किया।