अरवल: अरवल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण: NDRF और अग्निशमन दल ने छात्रों को किया जागरूक
Arwal, Arwal | Apr 17, 2025 डीएम के निर्देश पर गुरुवार दोपहर 2 बजे को जवाहर नवोदय विद्यालय, फखरपुर में एक दिवसीय अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कर्मियों व NDRF टीम ने छात्रों व शिक्षकों को आग के प्रकार व उसे बुझाने के तरीकों की जानकारी दी। वहीं अग्निशामालय अरवल की टीम ने बैदराबाद मोड़ और सदर अस्पताल के पास बैनर हार्डिंग लगाकर जागरूक किया।