अरवल: एटीएस डीआईजी राजीव मिश्रा अरवल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, एसपी डॉ. इनामुउल हक मैग्नू ने किया स्वागत
Arwal, Arwal | Apr 17, 2025 बिहार एटीएस के डीआईजी राजीव मिश्रा गुरुवार दोपहर 3:00 बजे जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुउल हक मैग्नू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डीआईजी ने जिले की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की।