अंबाह: अंबाह में नारायण साकार विश्वहरि की भक्ति, डॉ. ए. पी. सिंह और विधायक सखवार ने दिया शांति का संदेश
Ambah, Morena | Sep 14, 2025 अम्बाह में मानवता और सद्भाव का संदेश शिव गार्डन व जानकी मैरिज होम अंबाह में रविवार को मानव मंगल मिलन व सद्भावना समारोह आयोजित हुआ। सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ. ए. पी. सिंह और विधायक देवेंद्र सखवार मुख्य अतिथि रहे। साकार हरि जी के सत्संग में मानवता, सेवा और भक्ति पर जोर दिया गया। सभी ने भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।