राजसमंद: राजसमंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को दी शुभकामनाएं
राजसमंद जिले में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता से आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्री जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई पदस्थापना की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।