धौलपुर: विधवा महिला ने देवर की अश्लील हरकतों और जबरदस्ती निकाह के दबाव से परेशान होकर महिला थाना में नामजद मामला दर्ज कराया
कोतवाली थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने शनिवार को दोपहर में महिला थाना पर अपने सगे देवर के खिलाफ अश्लील हरकतें और बलात्कार का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पीड़ित महिला ने बताया है कि करीब तीन वर्ष पूर्व पीड़ित के पति की बीमारी का कारण मौत हो गई थी। पति की मौत होने के बाद पीड़िता का सगा देवर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। दर्ज मामले में