महनार: फतेहपुर कमाली वार्ड संख्या 9 एवं 19 में जलजमाव से लोगों की परेशानी, नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
महनार नगर परिषद क्षेत्र के फतेहपुर कमाली वार्ड संख्या 9 एवं 19 में जलजमाव की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। नाला का पानी सड़क पर जमा रहने से आवागमन बाधित हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से पानी की निकासी नहीं हो रही है, जिसके कारण पानी सड़कर गंदी बदबू फैला रहा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।