सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पब्लिक हाई स्कूल के खेल मैदान में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
सूरजगढ़ा के पब्लिक हाई स्कूल खेल मैदान में बिहार केसरी चंद्रभान पहलवान के नेतृत्व में रविवार अपराह्न 3:15 बजे एक दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ. इस प्रतियोगिता में बिहार के अलावे यूपी, हरियाणा सहित कई अन्य जगहों के पहलवान शिरकत कर रहे हैं. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 51 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.