रासा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय थर्ड ईयर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को शाम साढ़े 6 बजे मऊभंडार स्थित फुटबॉल मैदान में हुआ। दूसरे दिन रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में एवाईसी पावड़ा ने मुर्मू ब्रदर्स मुड़ाकाटी को कड़े संघर्ष के बाद टाईब्रेकर में पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने पुरस्कृत किया।