जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीना ने फलोज स्थित स्वामी विवेकानंद दृष्टिहीन आवासीय विद्यालय और तिजवड़ संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों संस्थानों में निवासरत बच्चों और किशोरों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं।