मोकामा प्रखंड का पूर्वी इलाका भीषण कटाव की चपेट में आ गया है। गंगा नदी के इस रौंद्र रुप से सीआरपीएफ घाट से लेकर आदर्श ग्राम औन्टा तक का इलाका कटाव का दंश झेल रहा है। इस कटाव से पहले ही सीआरपीएफ का शौर्यवन गंगा नदी के गर्भ में समा चुका है। अब मोकामा प्रखंड के औन्टा ग्राम पर भी कटाव का गंभीर संकट मंडराने लगा है। गंगा नदी के इस कहर से औन्टा के लोगों में हाहाकार