नांगल राजावतान: दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के बेटे की करतूत,नौकरी का झांसा देकर की ठगी, पीड़ित ने राहुवास थाने में मुकदमा करवाया दर्ज
मंगलवार को पीड़ित पप्पू लाल मीणा निवासी डूंगरपुर ने राहुवास थाने में नौकरी का झांसा देकर रुपए ठगने का मामला दर्ज करवाया है।पीड़ित पप्पू लाल मीणा ने बताया कि लाडली का वास निवासी अमित पुत्र महादेव प्रसाद मीणा ने दिल्ली में डाक विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी की है।पीड़ित ने बताया कि ठग का पिता दिल्ली में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद परकार्यरत है।