बारां: कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में कोटा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कैथोडी गांव में किया जनसंपर्क
Baran, Baran | Oct 30, 2025 अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में गुरुवार को कोटा के पूर्व विधायक पहलाद गुंजल अंता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कैतौड़ी गांव में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को मत देने की अपील की । कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे गुंजल अंता शहर गणेशपुरा बड़गांव पाटोदां सोनवा और सीसवाली में भी जनसंपर्क करेंगे।