झांसी: पारीछा स्टेशन रोड पर ग्राम विकास अधिकारी के घर में घुसे हथियारबंद 6 चोर, घटना CCTV में कैद, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 8, 2025 पारीछा स्टेशन रोड निवासी पुरषोतम सिंह पुत्र हरिराम सिंह मोंठ ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। 31 अगस्त की रात को पुरषोतम खाना खाकर परिवार के साथ सो गए। देर रात करीब 2 बजे 6 बदमाश आए। सभी मुंह पर कपड़ा बांधे थे और हथियार लिए थे। जिस कमरे मैं कोई नहीं था वहां घुस के अलामारी और लोहे का बॉक्स तोड़कर 18 लाख के गहने और कैश रखे 2 लाख चोरी कर ले गए।