बहराइच: मिहीपुरवा इलाके में सीएमओ ने अवैध अस्पतालों पर की छापेमारी, 3 अवैध अस्पतालों को किया सील
जिले के मिहींपुरवा इलाके में सीएमओ ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान तीन अस्पतालों को सील कर दिया है। सोमवार शाम को सीएमओ संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।